DigiLekha

रोज़ सुबह आपकी दुकान की रिपोर्ट — WhatsApp पर।

बिल बनाइए, उधार लिखिए, स्टॉक देखिए। और हर सुबह सात बजे कल का पूरा हिसाब आपके WhatsApp पर — बिना कुछ खोले, बिना कुछ पूछे। दुकान के अपने WhatsApp नंबर से, हमारे किसी नंबर से नहीं।

Play Store से इंस्टॉल करें

क्या-क्या करता है

बिलGST के तीनों तरीक़े — बिना रजिस्ट्रेशन, कंपोज़िशन, रेगुलर। थर्मल प्रिंटर पर सीधे।
उधारकिसका कितना बाक़ी है, तारीख़ के साथ पूरी लिस्ट। झगड़ा होने पर पढ़कर सुना दीजिए।
स्टॉकक्या ख़त्म हो रहा है। हर बिल से अपने आप घटता है।
दो फ़ोनकाउंटर वाला और आपका — दोनों एक जैसे। आपके सारे फ़ोन क़ीमत में शामिल।
सुबह की रिपोर्टकल कितनी बिक्री, कितनी वसूली, कितना उधार बाक़ी। WhatsApp पर।
अपना WhatsApp नंबरबिल की कॉपी, तक़ाज़ा और सुबह की रिपोर्ट — सब आपके अपने नंबर से। ग्राहक आपको पहचानता है और आपको ही जवाब देता है। एक बार Settings में जोड़ना पड़ता है; जुड़े बिना कोई संदेश नहीं जाता।

नेटवर्क बंद हो तब भी चलता है

बिल फ़ोन पर बनता है और फ़ोन पर ही छपता है। इंटरनेट आने पर अपने आप सिंक हो जाता है। बाड़मेर में सिग्नल नहीं है तो ग्राहक खड़ा नहीं रहेगा।

क़ीमत

दो महीने मुफ़्त
₹3,000 / साल — सब मिलाकर

यानी दस महीने की क़ीमत में पूरा साल।

₹300 / महीना — सब मिलाकर

जब चाहें बंद कीजिए। कोई लॉक-इन नहीं।

पहले 30 दिन मुफ़्त। कार्ड नहीं माँगते, कुछ नहीं माँगते। पसंद आए तभी पैसे दीजिए।

आपके सारे फ़ोन क़ीमत में शामिल हैं। कोई अलग शुल्क नहीं। भुगतान Google Play से, ऐप में ही।

पैसे न दें तो क्या होता है

बिल बनाना कभी बंद नहीं होता। उधार और स्टॉक भी चलते रहते हैं, और आपका डेटा कभी नहीं मिटता — export हमेशा खुला रहता है।

सात दिन तक कुछ भी नहीं बदलता। उसके बाद सुबह की रिपोर्ट, WhatsApp और दूसरे फ़ोन का मिलान रुक जाता है — पैसे आते ही सब वापस चालू।

शुरू कैसे करें

  1. Play Store से app इंस्टॉल कीजिए।
  2. Google से साइन इन करके अपनी दुकान का नाम डालिए।
  3. बिल बनाना शुरू। 30 दिन बाद यहीं से भुगतान कीजिए।

अक्सर पूछे सवाल

क्या बिना इंटरनेट के चलता है?

हाँ। बिल बनाना, खाता और स्टॉक सब फ़ोन पर चलते हैं; इंटरनेट आने पर अपने आप सिंक हो जाता है।

क़ीमत कितनी है?

₹300 महीना या ₹3,000 साल। पहले 30 दिन मुफ़्त।

रोज़ की रिपोर्ट कैसे आती है?

आपकी दुकान के अपने WhatsApp नंबर से, हर सुबह — बिक्री, वसूली, ख़र्च और उधार एक संदेश में।

मेरा डेटा मेरा रहता है?

हाँ। सारे रिकॉर्ड कभी भी बाहर निकाले जा सकते हैं, सदस्यता बंद होने पर भी, और खाता पूरी तरह मिटाया जा सकता है।

सवाल? support@digilekha.in