DigiLekha

रिफ़ंड और रद्दीकरण

आख़िरी बदलाव: 6 सितम्बर 2026

रद्द करना

जब चाहें, बिना किसी शुल्क के। जो अवधि आपने चुका दी है वो पूरी चलेगी — रद्द करने से बीच में कुछ बंद नहीं होता। अगली बार पैसे नहीं कटेंगे।

रिफ़ंड

ग़लती से दो बार कटापूरा वापस, 5–7 कार्यदिवस में।
रद्द करने के बाद कटापूरा वापस।
7 दिन के भीतर, सेवा इस्तेमाल नहीं कीपूरा वापस।
बीच में छोड़ने पर बचा हुआ हिस्सा सामान्यतः नहीं — पर लिखिए, बात करेंगे।
पहले 30 दिन मुफ़्त हैं और कार्ड तक नहीं माँगा जाता। इसीलिए पैसे देने से पहले आप पूरा app आज़मा चुके होते हैं।

कैसे माँगें

billing@digilekha.in पर लिखिए — दुकान का नाम और तारीख़ के साथ। हम 2 कार्यदिवस में जवाब देते हैं।

मंज़ूर होने पर पैसा उसी तरीक़े से वापस जाता है जिससे आया था। बैंक को 5–7 कार्यदिवस लग सकते हैं — वो हिस्सा हमारे हाथ में नहीं है।