सेवा की शर्तें
आख़िरी बदलाव: 6 सितम्बर 2026
क्या मिलता है
दुकान के लिए बिलिंग, स्टॉक, उधार का हिसाब, और रोज़ सुबह WhatsApp पर रिपोर्ट। आपके सारे फ़ोन क़ीमत में शामिल; कोई अलग शुल्क नहीं।
क़ीमत और भुगतान
- ₹300 महीना या ₹3,000 साल — सब मिलाकर, कोई अलग कर नहीं।
- पहले 30 दिन मुफ़्त। कार्ड नहीं माँगा जाता।
- भुगतान Google Play से, ऐप में ही, अपने आप कटता रहता है।
- जब चाहें बंद कीजिए। जो अवधि चुका दी है वो पूरी चलेगी।
पैसे न आएँ तो
| दिन 1–7 | कुछ नहीं बदलता। |
|---|---|
| दिन 8 से | सुबह की रिपोर्ट, AI, WhatsApp और दूसरे फ़ोन का मिलान रुक जाता है। |
| हमेशा | बिल बनाना, उधार और स्टॉक चलते रहते हैं। डेटा कभी नहीं मिटता। Export हमेशा खुला रहता है। |
आपका डेटा आपका है
आपके बिल, ग्राहक और उधार आपके हैं। हम उन्हें बेचते नहीं, विज्ञापन के लिए इस्तेमाल नहीं करते, और आप कभी भी CSV या JSON में निकाल सकते हैं।
आपकी ज़िम्मेदारी
- ग्राहक को WhatsApp संदेश भेजने से पहले उसकी सहमति लीजिए — app आपसे यही पूछता है, और बिना सहमति संदेश भेजता नहीं।
- GST रिटर्न भरना आपका काम है। DigiLekha filing नहीं करता — सिर्फ़ हिसाब लगाता और रिकॉर्ड रखता है।
- अपने Google खाते की सुरक्षा आपके हाथ में है।
हम क्या नहीं देते
सेवा "जैसी है वैसी" दी जाती है। हम कोशिश करते हैं कि हमेशा चले, पर इंटरनेट, WhatsApp या भुगतान सेवाएँ बंद होने पर हम ज़िम्मेदार नहीं। किसी भी सूरत में हमारी ज़िम्मेदारी पिछले तीन महीनों में आपसे लिए गए पैसे से ज़्यादा नहीं होगी।
खाता बंद करना
यहाँ से, कभी भी, बिना app के। 30 दिन का समय मिलता है जिसमें रद्द किया जा सकता है।
क़ानून
भारतीय क़ानून लागू। विवाद की स्थिति में क्षेत्राधिकार बाड़मेर, राजस्थान।
संपर्क: support@digilekha.in
