निजता नीति
आख़िरी बदलाव: 6 सितम्बर 2026
DigiLekha आपकी दुकान का हिसाब रखता है। उस हिसाब में आपके ग्राहकों की जानकारी भी होती है — और वो लोग हमारे उपयोगकर्ता नहीं हैं। इसीलिए यह पन्ना साफ़-साफ़ बताता है कि क्या रखा जाता है, किसके साथ जाता है, और कैसे हटता है।
हम क्या इकट्ठा करते हैं
| आपकी अपनी जानकारी | नाम, ईमेल (Google साइन-इन से), दुकान का नाम, पता, फ़ोन, GSTIN। |
|---|---|
| आपके ग्राहकों की | नाम, फ़ोन नंबर, पता, और उनका लेन-देन व उधार — जो आप ख़ुद डालते हैं। |
| दुकान का कारोबार | बिल, ख़रीद, स्टॉक, ख़र्च। |
| तकनीकी | डिवाइस पहचान (कौन-सा फ़ोन), और गड़बड़ी के लॉग। |
किसके साथ साझा होता है
तीन जगह, और सिर्फ़ उतना जितना उस काम के लिए ज़रूरी है:
| OpenRouter | सुबह की रिपोर्ट की एक पंक्ति बनाने के लिए, और ख़रीद के बिल की तस्वीर पढ़ने के लिए। ग्राहक का नाम या फ़ोन नंबर कभी नहीं भेजा जाता — सिर्फ़ संख्याएँ। यह कोड में लागू है, सिर्फ़ नीति में नहीं। |
|---|---|
| Meta (WhatsApp) | संदेश भेजने के लिए फ़ोन नंबर। ग्राहक को संदेश तभी जाता है जब आपने उसकी सहमति दर्ज की हो। |
| Razorpay | आपके अपने भुगतान के लिए। ग्राहकों का डेटा यहाँ नहीं जाता। |
इसके अलावा किसी को नहीं। हम डेटा बेचते नहीं, विज्ञापन नहीं दिखाते, और किसी विज्ञापन नेटवर्क को कुछ नहीं भेजते।
कहाँ रखा जाता है
भारत में, एक सर्वर पर, TLS के पीछे। डेटाबेस बाहर से पहुँच में नहीं है। असली प्रति आपके अपने फ़ोन में भी रहती है — इसीलिए नेटवर्क बंद होने पर भी बिल बनता है।
ग्राहकों की सहमति — आपकी ज़िम्मेदारी भी है
जब आप किसी ग्राहक को WhatsApp संदेश भेजने के लिए चुनते हैं, app आपसे उसकी सहमति दर्ज करने को कहता है। "नंबर हमारे पास था" सहमति नहीं होती — DPDP अधिनियम 2023 के तहत भी नहीं। बिना सहमति वाला संदेश app ख़ुद रोक देता है और वजह दर्ज कर देता है।
कब तक रखा जाता है
जब तक आपका खाता है। खाता हटाने पर 30 दिन बाद सब कुछ मिटा दिया जाता है — बिल, ग्राहक, उधार, स्टॉक, संदेश, सब।
आपके अधिकार
- देखना और ले जाना — पूरा डेटा CSV या JSON में export कीजिए, app से या इस साइट से। पैसे बंद हो जाएँ तब भी।
- हटाना — यहाँ से, बिना app इंस्टॉल किए।
- सुधारना — app में सीधे बदलिए।
- शिकायत — privacy@digilekha.in।
बच्चे
यह व्यापारिक app है, 18 साल से कम उम्र के लिए नहीं है, और हम जानबूझकर बच्चों का डेटा इकट्ठा नहीं करते।
बदलाव
इस पन्ने में कोई बड़ा बदलाव होने पर आपको app में और WhatsApp पर बताया जाएगा — चुपचाप नहीं बदला जाएगा।
संपर्क: privacy@digilekha.in
