अपना डेटा निकालें
आपकी दुकान का पूरा हिसाब — बिल, ग्राहक, उधार, स्टॉक, ख़र्च — एक फ़ाइल में, app इंस्टॉल किए बिना। सदस्यता बंद हो तब भी।
क्या मिलेगा
| CSV (Excel) | एक zip, जिसमें हर चीज़ की अलग शीट — बिल, बिल की लाइनें, ग्राहक, सप्लायर, खाता, स्टॉक, ख़र्च। Excel में सीधे खुलती है, हिंदी नाम सही पढ़े जाते हैं। मुनीम के लिए यही लीजिए। |
|---|---|
| JSON | वही सब, एक फ़ाइल में, कंप्यूटर के पढ़ने लायक़। किसी और सॉफ़्टवेयर में ले जाना हो तो यह। |
कौन निकाल सकता है: दुकान का मालिक।
कर्मचारी के खाते से यह पन्ना दुकान दिखाएगा, फ़ाइल नहीं देगा — ख़रीद भाव
और पूरा खाता मालिक का है। पूरी बात निजता नीति
में है।
शुरू कीजिए
पहले उसी Google खाते से साइन इन कीजिए जिससे app में करते हैं।
साइन इन नहीं कर पा रहे? privacy@digilekha.in पर लिखिए — हम पहचान जाँचकर फ़ाइल भेज देंगे।
कोई सवाल हो तो privacy@digilekha.in।
